फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 150 एएनएम को मिले नियुक्ति पत्र

Fri, 09 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित करतीं सांसद व डीएम।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 150 एएनएम को नियुक्ति पत्र मिलते ही उनके चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में अधिकारियों की मौजूदगी में सांसद व विधायकों ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा की सीख दी।
विज्ञापन



शासन के निर्देश पर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम का सांसद व विधायकों ने उद्घाटन किया। इसके बाद आयोग से चयनित 90 एएनएम को जिले में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले के लिए आवंटित 60 एएनएम को लखनऊ में मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इसके लिए उन्हें लखनऊ बुलाया गया था।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लखनऊ से प्रसारित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद सांसद मेनका गांधी, शैलेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, विधायक विनोद सिंह, राजप्रसाद उपाध्याय, सीताराम वर्मा व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बारी-बारी से एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिलाधिकारी जसजीत कौर व सीडीओ अंकुर कौशिक ने भी नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
विज्ञापन



इसके बाद सांसद ने चयनित एएनएम को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा व उत्तरदायित्वों के निर्वहन की सीख दी। उम्मीद जताई कि नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का समापन करते हुए एएनएम को शुभकामनाएं दी। कहा कि सेवाभाव से काम करते हुए मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें