फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में फिर शिफ्ट किए गए 10 सूडानी नागरिकों समेत 15 संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 10 सूडानी नागरिकों समेत 15 की सैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल से फिर जामिया इस्लामिया मदरसा पहुंचा दिया है। मदरसे में ही सभी क्वारंटीन किए गए हैं। प्रशासन ने स्वास्थ्य टीम को इन पर 14 दिनों तक बराबर नजर रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एक पखवारे पहले जिले में 10 सूडानी नागरिक पहुंचे थे। उन्हें शहर के जामिया इस्लामिया मदरसे में क्वारंटीन किया गया था। चिकित्सक लगातार उनका परीक्षण कर रहे थे।
शुक्रवार देर रात शासन के निर्देश पर 10 सूडानी नागरिकों के साथ ही उनके संपर्क में आए अन्य पांच लोगों को जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल में शिफ्ट करा दिया था। उन सभी की शनिवार को सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शनिवार देर शाम डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने स्वास्थ्य व पुलिस टीम के साथ सभी को शहर के जामिया इस्लामिया मदरसे में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया। जिला प्रशासन ने मदरसे में क्वारंटीन किए गए सूडानी नागरिकों समेत अन्य के स्वास्थ्य पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
मदरसे में क्वारंटीन किए गए 10 जमाती निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लेने के बाद यहां पहुंचे थे। एसडीएम सदर रामजी लाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी को जिला अस्पताल से मदरसे में शिफ्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें