फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पयार अवार्ड योजना में चयनित हुए 15 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत 15 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड योजना में हुआ है। चयनित विद्यार्थी 31 दिसंबर को रायबरेली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट/मॉडल के माध्यम से विज्ञान के प्रति अपनी रुचि का प्रदर्शन करेंगे। प्रोजेक्ट/मॉडल बनाने में विद्यार्थियों को धनाभाव नहीं झेलना पड़े, इसके लिए विभाग की ओर से सभी के अकाउंट में दस-दस हजार रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार की ओर से माध्यमिक स्कूलों में अध्यनयरत बच्चों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
शासन के निर्देश पर इस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 31 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली में होगा। इस प्रतियोगिता में इंस्पायर अवार्ड योजना के मानक का क्रियान्वयन होगा। शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों के 15 विद्यार्थियों का चयन किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को नियत तिथि पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपने बनाए हुए प्रोजेक्ट/मॉडल के सहारे विज्ञान के प्रति रुचि का प्रदर्शन करना है। प्रोजेक्ट/मॉडल निर्माण में धनाभाव नहीं झेलना पड़े इसके लिए विभाग की ओर से सभी चयनितों के बैंक अकाउंट में दस-दस हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
धनावंटन के बाद डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य को पत्र भेजा है। पत्र में प्रतियोगिता के लिए निर्धारित विषय पर तैयारी पूरी कराते हुए प्रोजेक्ट/मॉडल के साथ प्रतिभाग कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस ने विद्यार्थियों की तैयारी नहीं कराने तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें