फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा की तेज लाइट ने 15 लोगों को पहुंचाया डॉक्टर के पास, जलन से हुए बेहाल

Mon, 25 Feb 2019 07:51 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला सुल्तानपुर
विज्ञापन
light shimla
विज्ञापन
सुल्तानपुर के कादीपुर आर्केस्ट्रा की लाइट से करीब 15 लोगों की आंखों में जलन और परेशानी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आर्केस्ट्रा में तेज लाइट का प्रयोग किया गया था। आंख के दर्द से परेशान लोगों का नेत्र चिकित्सक ने इलाज किया है। मामला स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव से जुड़ा है। 
विज्ञापन


कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में विवाह समारोह था। जश्न के इस माहौल को और बेहतर बनाने के लिए गीत संगीत और नृत्य के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया गया था। आर्केस्ट्रा देखने के लिए काफी लोग मौजूद थे। आर्केस्ट्रा देखने के बाद लोग अपने-अपने घर चले गए।

सोमवार की सुबह कई लोगों की आंखों में जलन की शिकायत होने लगी। रामपुर खुर्द गांव के शिवप्रताप सिंह, पंकज सिंह, संदीप कुमार, टोनू, दिलीप कुमार, रामखेलावन, नरेंद्र प्रताप यादव, धीरेंद्र यादव, काली प्रसाद समेत 15 लोग कस्बे में नेत्र चिकित्सक डॉ. मंगला प्रसाद श्रीवास्तव की क्लीनिक पर पहुंच गए।
विज्ञापन


चिकित्सक ने सभी के आंखों की जांच कर उन्हें दवा दी। इस बारे में चिकित्सक ने बताया कि आर्केस्ट्रा में लगी तेज लाइट के कारण लोगों को दिक्कतें हुई हैं। रात भर रंग-बिरंगी तेज लाइट के सामने बैठने से आंखों मे जलन व पीड़ा स्वाभाविक है। आंख में जलन से परेशान लोगों ने बताया कि आर्केस्ट्रा में तेज लाइट की रोशनी उनकी आंखों पर पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें