सुल्तानपुर। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को एलाइजा जांच में एक साथ 15 मरीजों में डेंगू संक्रमण मिला। जिले में डेंगू मरीजाें की संख्या अब 111 हो गई है।
मेडिकल कॉलेज में 56 बुखार रोगियों की रैपिड जांच की गई। जिसमें पांच बुखार मरीजों में डेंगू के लक्षण मिलने पर रक्त नमूनों को एलाइजा जांच के लिए करौंदिया स्थित बीएसएल (बॉयो सेफ्टी लेबल-टू)लैब भेजा गया है।
सहायक मलेरिया अधिकारी डाॅ. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को जो एलाइजा रिपोर्ट आई है, उसमें आठ मरीज दूसरे जिलों से हैं। इसके अलावा चार शहरी क्षेत्र, एक कुड़वार, एक भदैयां और एक दूबेपुर क्षेत्र से हैं। जहां डेंगू संक्रमण की गुंजाइश ज्यादा है, वहां फागिंग कराई जा रही है। संवाद