फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फॉल्ट से सवा लाख आबादी रही प्रभावित

Sun, 06 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
.जिल्लवा गांव में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते बिजली कर्मी। स्रोत- विभाग
विज्ञापन
मोतिगरपुर/धम्मौर। दियरा क्षेत्र के सवा लाख लोगों को बृहस्पतिवार रात बिजली संकट से जूझना पड़ा। पांडेय बाबा के पास मुख्य लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से रात 10 बजे दियरा उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। मोतिगरपुर, बरौंसा, इंडोडच, पहाड़पुर और दियरा वितरण लाइन से जुड़े गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। शुक्रवार सुबह कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त कर करीब 10:30 बजे आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

दिनभर गर्मी और उमस से परेशान ग्रामीणों की रात मच्छरों के बीच कटी। अधिशासी अभियंता संजय कुमार यादव ने बताया कि बारिश और तेज हवा से आपूर्ति बाधित हुई थी। विद्युत उपकेंद्र धम्मौर के एक फीडर की आपूर्ति 25 घंटे बाद शुक्रवार सुबह नौ बजे बहाल हुई। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से बिजली ठप रहने से करीब 30 हजार आबादी प्रभावित रही। ग्रामीणों का आरोप है कि 20 से 25 घंटे तक बिजली गुल रहती है। इस दौरान पेयजल का भी संकट रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें