फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 15 घंटे बंद रहा दियरा उपकेंद्र, परेशान रहे लोग

Fri, 18 Jul 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
हाईटेंशन तार पर गिरी डाल। 
विज्ञापन
मोतिगरपुर(सुल्तानपुर)। दो दिन पहले तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद बिजली व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ सकी है। बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र दियरा और मोतिगरपुर फीडर की आपूर्ति शाम 7 बजे के बाद बंद हो गई। रातभर अधिकारियों के मोबाइल की घंटी बजती रही, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रात को तेज हवा और बारिश के दौरान कादीपुर क्षेत्र के मुजहना गांव में हाईटेंशन लाइन पर कटहल की डाल टूट कर गिर गई, जिससे रात भर उपकेंद्र ठप रहा। शुक्रवार सुबह जेई विवेक यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे उपकेंद्र और मोतिगरपुर, बरौंसा, पहाड़पुर, इंडोडच, दियरा व सातों फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं, करीब 15 घंटे क्षेत्र के एक लाख लोग विद्युत समस्या से जूझते रहे।

एक-एक घंटे ठप रहे दो उपकेंद्र

दूबेपुर (सुल्तानपुर)। शहर के ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र के दो फीडरों की बिजली आपूर्ति शुक्रवार देर शाम को एक-एक घंटे तक ठप रही, इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। ब्रेक डाउन में रानीगंज फीडर की आपूर्ति शाम पौने छह से सात बजे तक बाधित रही, जबकि गभड़िया फीडर की बिजली महुअरिया मोहल्ले में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान शाम 6.10 से 7.10 तक गुल रही। इससे घांसीगंज, रानीगंज, गभड़िया, ताजपुर, अफलेपुर, सैनानी विहार कॉलोनी, कर्मयोगी नगर, नवीन सब्जी मंडी परिसर व बहादुरपुर के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें