फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में 15 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। एक मरीज की और मौत से मृतकों की संख्या 68 हो गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए शेष को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को देर रात आई रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ में इलाज करा रहे कूरेभार के जमोली गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया कि युवक तीन साल से परिवार समेत लखनऊ में ही रहता था।
रविवार को देर रात आई लखनऊ से लैब रिपोर्ट में 670 निगेटिव और तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। पोर्टल पर दो संक्रमित मरीज अंकित किए गए हैं। जिले में कराए गए 791 लोगों के एंटीजन टेस्ट में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ट्रूनेट जांच में एक मरीज कोरोना से पीड़ित पाया गया है।
विज्ञापन

15 नए संक्रमित मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 सौ के करीब पहुंच गई है। संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट करते हुए गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है। सीएमओ ने बताया कि होम आइसोलेशन व हॉस्पिटल में भर्ती 13 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें