नर्सेस हॉस्टल के दो आवासों से दो लाख की चोरी
क्रासर
वैष्णो देवी दर्शन को गया था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित जिला अस्पताल के नर्सेस हॉस्टल में चोरों ने एक साथ दो नर्सों के कमरे को निशाना बनाया। कमरे का ताला तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वैष्णो देवी से दर्शन करके जब नर्सें घर पहुंचीं तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित नर्सों ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी है।
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड के पास जिला नर्सेस हॉस्टल स्थित है। इसी हॉस्टल में सरिता जैसवार और प्रेमलता सिंह भी रहती हैं। करीब एक हफ्ते पहले सरिता जैसवार और प्रेमलता सिंह वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई थी। दोनों का परिवार मंगलवार को घर पहुंचा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था। सरिया जैसवार की मानें तो उनके घर से पति की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी और 10 हजार रुपये नकद के साथ ही हजारों रुपये कीमत के कपड़े चोरी गए हैं। जबकि प्रेम लता सिंह के घर से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, महंगे कपड़े समेत अन्य कीमती सामान चोरी गए हैं। मंगलवार की शाम दोनों नर्स अन्य स्टॉफ के साथ कोतवाली पहुंची और चोरी की घटना की तहरीर दी।