फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन-2

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े
जाने पर कांग्रेसियों में उबाल
क्रासर-
प्रदर्शन कर फूंका पीएम व सीएम का पुतला

फोटो संख्या-30,31
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मिर्जापुर में प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी मिलने पर सोमवार को जिले के कांग्रेसियों में उबाल आ गया। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करके कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को पांच सूत्री ज्ञापन देकर घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के आवास विकास कॉलोनी पार्क में स्थापित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में सोमवार को जिले के कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डॉ. संजय सिंह की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी से प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंका। उधर, कांग्रेसियों के एक धड़े ने पूर्व नगर अध्यक्ष राधेरमण मिश्र की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर प्रतिमा तोड़े जाने में शामिल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष केके मिश्र, उपाध्यक्ष मो. जमा खां, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल त्रिपाठी, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, प्रदेश सचिव सुब्रत सिंह सनी, वरुण मिश्र, शकील अंसारी, रेनू श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, रणजीत सलूजा,शेरू पांडेय, रेवती रमण तिवारी, रीतेश सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें