फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम-1

विज्ञापन
विज्ञापन
43.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
विज्ञापन

भीषण गर्मी से बेहाल हुआ जनजीवन
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। शनिवार को दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दोपहर के समय तेज धूप से सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी मौसम साफ रहने और तापमान में इजाफा होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर आते-आते तेज धूप होने लगी। बढ़ते तापमान के साथ ही लोगों को गर्मी से दिक्कत होने लगी। दिन का अधिकतम तापमान बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप से दोपहर के समय सड़कों पर भीड़भाड़ कम रही। मौसम विभाग ने रविवार को भी मौसम साफ रहने और तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता 54-25 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 5.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें