फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट, गुजरात व मध्यप्रदेश से पहुंचे 148 श्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात से सोमवार को जिले के 148 श्रमिक लाए गए। बसों से पहुंचे श्रमिकों का जिला मुख्यालय पर स्थित एक विद्यालय में मेडिकल चेकअप कराया गया है। उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद गैर प्रांतों से श्रमिकों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व गुजरात के सूरत से जिले के 148 श्रमिक बसों से लाए गए। सूचना पर प्रशासन के निर्देश पर इन श्रमिकों को शहर के टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल में रोका गया है।
मेडिकल टीम ने पहुंचे श्रमिकों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग में लोग स्वस्थ पाए गए हैं। नोडल अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम किशोर तिवारी ने बताया कि विभिन्न जगहों से पहुंचे श्रमिकों को राशन की किट दिलाने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि मौजूदा समय में गनपत सहाय पीजी कॉलेज में 116, गोपाल पब्लिक स्कूल में 158 व टाइनी टॉट्स स्कूल में 148 श्रमिकों को रखा गया है। इन्हें शाम तक इनके घरों को भेजा जाएगा। घर में ही ये लोग 21 दिन क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें