फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नए उज्ज्वला कनेक्शन के लिए 1,423 परिवार ही पात्र

Wed, 07 Jan 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 14 ब्लॉक में जीरो पावर्टी लेवल के सरकारी योजना से वंचित 17,720 परिवारों का सर्वे कराया गया। इन परिवारों को पीएम उज्ज्वला कनेक्शन देने का निर्देश शासन ने दिया है। पूर्ति विभाग को पात्र परिवारों के सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई। अब तक हुए 11,321 परिवारों के सत्यापन में नए उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 1,423 परिवार ही पात्र मिले हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पीएम आवास, बिजली, पेयजल, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, शौचालय, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर गांव से 20- 25 परिवारों को चिह्नित करने के लिए जीरो पावर्टी अभियान चलाया था। जीरो पावर्टी अभियान में जिले के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से वंचित 17, 720 परिवार चिह्नित किए गए।
पूर्ति विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 9,219 परिवार के पास से पहले से ही पीएम उज्ज्वला कनेक्शन मिले हैं। इसमें अधिकांश कनेक्शन परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर हैं। कुल 679 परिवार अपात्र मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें