फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर कर्मचारी, चीनी मिल में पेराई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 15 माह से बकाया वेतन नहीं मिलने से बुधवार की शाम चीनी मिल के क्रेन अनलोडर हड़ताल कर दिए। शाम की ड्यूटी पर तैनात क्रेन लोडर के नहीं आने से सहकारी किसान चीनी मिल में पेराई बंद हो गई। कर्मियों के मुताबिक मिल के काफी कर्मचारियों को 15 माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने से बुधवार की शाम की ड्यूूटी पर तैनात क्रेन अनलोडर जुगुल किशोर नहीं आया। उसके नहीं आने से ट्रैक्टर की ट्रालियों से गन्ना नहीं उतर सका। गन्ना नहीं उतरने से चीनी मिल में पेराई बंद हो गई। मिल के बंद होने से हड़कंप मच गया। प्रबंधक केपी शुक्ला का कहना है कि मिल चालू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें