फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से छीना सोने की चेन व कान की झुमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से गहने लूटे
विज्ञापन

गौरीगंज। भतीजे व पति पर तमंचा तानकर बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन व झुमकी लूट ली। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना के पटखौली नेवादा (किशुनगढ़) निवासी विजय पाठक अपने चाचा अनिल कुमार व चाची शकुंतला के साथ शनिवार को चौबे का पुरवा निवासी रिश्तेदार जितेंद्र कुमार मिश्र के घर गया था। लौटते वक्त रात साढ़े नौ बजे मुसाफिरखाना में दोस्तपुर नहरी के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने शकुंतला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। इससे वह बाइक से गिर गईं। जब तक विजय और अनिल कुछ समझ पाते तब तक दो युवकों ने तीनों पर तान दिया। इसके बाद शकुंतला से सोने की चेन व झुमके लूटकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें