फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बनी धुंध

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध से हाईवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत, 2 की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दूबेपुर/कुड़वार (सुल्तानपुर)। घनी धुंध के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंधुआकलां के पास दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रक पर सवार एक यात्री समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुड़वार थाना क्षेत्र के बंधुआकलां कस्बे में बृहस्पतिवार की सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक ट्रक पर सवार रामसेवक वर्मा (45) निवासी गुलामीपुर थाना सरपतहा जिला जौनपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि हादसे में उसकी पत्नी अनीला देवी (42), बेटी रंजना (20) व बेटा शिव कुमार वर्मा ( 22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे ट्रक का चालक चंद्रबली (32) पुत्र पुद्दन निवासी जमुखुरी नेठीपुर कोतवाली लंभुआ की भी मौके पर ही मौत हो गई, ट्रक का खलासी एके शेरा (30) पुत्र एके राजू निवासी जमुखुरी नेठीपुर कोतवाली लंभुआ घायल हो गया।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए बचाव कार्य में जुट गए। ट्रक में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शादी की खरीदारी करके ट्रक से लौट रहे थे घर
जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के गुलामीपुर निवासी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि उसकी बहन रंजना की 19 नवंबर को शादी तय है। बहन की शादी के लिए पिता राम सेवक वर्मा और उसकी मां अनीला देवी बहन के साथ दिल्ली से खरीदारी करके ट्रक से घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। दुर्घटना में पिता की मौत से रंजना और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं अनीला बेसुध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें