चार दिन के बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़
क्रासर-
बैंक शाखाओं पर रहा दबाव
फोटो संख्या- 11
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। चार दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जब बैंक शाखाएं खुलीं तो खाताधारकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग धन की जमा-निकासी व अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए कतार में लगे रहे। सामान्य दिनों की अपेक्षा बैंक कर्मचारियों पर भी कार्य का दबाव रहा।
बृहस्पतिवार को दीपावली, शुक्रवार को गोवर्धन पूजा, शनिवार को भैया दूज व रविवार को बैंक शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहा। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित एसबीआई, बॉब, इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी, केनरा बैंक समेत अन्य शाखाओं के खुलते ही खाताधारकों की भीड़ लग गई। दोपहर तक काउंटर पर खाताधारक कतार लगाकर खड़े दिखाई दिए। धन की जमा निकासी, खातों के अपडेशन, चेकों के क्लीयरेंस समेत अन्य बैंकिग कार्यों को लेकर बैंक के कर्मचारियों पर भी कार्य का दबाव दिखाई दिया। देर शाम तक बैंक में खाताधारकों की भीड़ जमा रही। बॉब के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि चार दिन बैंक बंद रहने की वजह से भीड़ बढ़ी है।