फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इतिहास में मील का पत्थर है भारत छोड़ो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानियों के पदचिह्नों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन

भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर हुई गोष्ठी
फोटो - 2
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को स्थानीय विकास खंड के सामुदायिक मिलन केंद्र में गोष्ठी हुई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जगदीशपुर विकास खंड के सामुदायिक मिलन केंद्र पर भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह ने संकल्प पर्व पर स्वच्छता, गरीबी, भ्रष्टाचार, संप्रदायवाद, जातिवादमुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन हमारे देश के इतिहास में मील का पत्थर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के करो या मरो के आह्वान से प्रेरित होकर हर हिंदुस्तानी ने देश को आजादी दिलाने का संकल्प लिया था। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी देश की आजादी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में मानसिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष गौरव सिंह समेत क्षेत्र के कई प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें