फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी विमानन विवि
विज्ञापन

का उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज(अमेठी)। अमेठी जिले के फुरसतगंज में बनकर तैयार राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय का शुक्रवार को होने वाला उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त हो गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री अशोक गजपति राजू और नागरिक उड्यन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा को भी शामिल होना था।
विज्ञापन

कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने करीब पांच वर्ष पूर्व अमेठी के फुरसतगंज में राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय खोले जाने को मंजूरी दी थी। अब यह विश्वविद्यालय बनकर तैयार है। शुक्रवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन करना था साथ में केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री अशोक गजपति राजू और नागरिक उड्यन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा को भी इस कार्यक्रम में शामिल होना था। मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही जिला प्रशासन भी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा था। इसी बीच बुधवार की शाम अचानक कार्यक्रम को निरस्त करने की खबर आ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष उमा शंकर पांडेय ने जहां उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त होने की पुष्टि की है। वहीं, अधिकारी इस पर गोलमाल जवाब दे रहे हैं। एडीएम ईश्वरचंद्र ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम की प्रारंभिक सूचना के बाद न तो मुख्यमंत्री के आगमन का अधिकृत पत्र मिला था न ही कार्यक्रम निरस्त होने का।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें