गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने छका प्रसाद
फोटो संख्या-10
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। गुरु पूर्णिमा पर वेदांती नारायणाचार्य आश्रम गोलाघाट पर भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में सैकड़ों श्रद्वालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस भी तैनात रही।
भंडारे में प्रसाद वितरण स्वामी मधुसूदनाचार्य महराज ने रविवार की सुबह से शुरू किया गया जो शाम तक चलता रहा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष स्वामी मधुसूदनाचार्य के शिष्यों में पूर्व प्रधान राजनाथ मिश्रा, सपा प्रवक्ता अशोक सिंह बिसेन, उपेंद्र पांडेय, श्यामसुंदर, मुन्ना चौबे, सुशील उपाध्याय, आलोक तिवारी, शरद तिवारी, दयानंद गुप्ता, प्रबंधक सचिव गोवर्धन कनोडिया, गुलाब बरनवाल, हरि प्रपन्नाचार्य महराज, कथावाचक बटुक महाराज, चित्रकूट से पधारे बलराम प्रपन्नाचार्य मौजूद रहे।