दुकान और मकान से
डेढ़ लाख की चोरी
क्रासर
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
धनपतगंज/ भदैंया (सुल्तानपुर)। अलग-अलग स्थान पर चोरों ने एक दुकान के साथ ही मकान को भी निशाना बनाया। ताला तोड़कर घुसे चोर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सामान व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहली घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार की है। बाजार में अमरीश सिंह की बीज भंडार की दुकान है। बुधवार की शाम अमरीश सिंह दुकान बंद करके घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब वे दुकान पर पहुंचे देखा की दुकान के पीछे लगा दरवाजा टूटा था। दुकान में रखा 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है। दूसरी घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के हरौरा बाजार की है। हरौरा निवासी रमाशंकर शुक्ल सपरिवार रिश्तेदारी गए थे। बुधवार की रात चोर ताला खोलकर घर में रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
दोस्तपुर से छात्र लापता
फोटो संख्या-38
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। पॉलीटेक्निक कॉलेज फैजाबाद में काउंसलिंग कराने घर से निकला एक छात्र लापता हो गया। परिवारीजन छात्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जता रहे है। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कोहरा निवासी विनोद पांडेय का बेटा विवेक पांडेय (17) पांच जुलाई की सुबह सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज में काउंसलिंग कराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक विवेक वापस नही पहुंचा तो परिवारीजनों को आशंका होने लगी। परिवारीजनों की मानें तो विवेक का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
टैक्सी स्टैंड हटाने की मांग
सुल्तानपुर। शहर के नवीपुर मोहल्ले वासियों ने शाहगंज पुलिस चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र देकर नवीपुर में अवैध रूप से संचालित टैक्सी स्टेंड हटवाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि टैक्सी चालक आपस में मारपीट करते हैं और घरों के पास वाहन को खड़ा कर देते हैं। हटाने के लिए कहने पर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।