फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने की गति जारी है। विभिन्न जांचों में शुक्रवार की रात 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट कराते हुए अन्य को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को देर रात संक्रमण की रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को लखनऊ लैब की रिपोर्ट में चार कोरोना पॉजिटिव व अन्य निगेटिव पाए गए हैं। पोर्टल पर तीन मरीज अंकित किए गए हैं।
जिले में 1426 लोगों के कराए गए एंटीजन टेस्ट में पांच कोरोना संक्रमित मिले हैं। ट्रूनेट की जांच में दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। 14 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4265 हो गई है।
विज्ञापन

संक्रमण की चपेट में आने से अभी तक 70 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कुछ मरीजों को घर पर आइसोलेट कराते हुए शेष को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
स्वस्थ होने पर 17 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए शनिवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने जिला अस्पताल में चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सर्विलांस व लैब जांच बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में सीएमओ समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें