फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में 14 शिकायतों का निस्तारण

Sat, 20 Jun 2015 10:59 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न थानों पर आयोजित समाधान  दिवस में आईं 54 शिकायतों में 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्ताण कर दिया गया।
विज्ञापन

 शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। स्थानीय कोतवाली में नायब तहसीलदार अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें आईं।
नायब तहसीलदार ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए छह का मौके पर निस्तारण कर दिया।
 शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं। संग्रामपुर में एडीएम सूर्य नारायन यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 20 शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दिवस में एक भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। एक अवैध खनन के मामले में एडीएम स्वयं मौका देखने थाना क्षेत्र के गांव साकरमाना पट्टी गए।
अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई। दिवस में एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति सहित राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।
पीपरपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक लल्लन सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 22 शिकायतें आईं। कोतवाल ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए आठ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए टीमें मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें