फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में तोड़फोड़ व आगजनी, दो कर्मियों की पिटाई
विज्ञापन

सुल्तानपुर। चांदा क्षेत्र के लालजी सिंह महाविद्यालय कोथरा में रविवार सुबह गाली-गलौज कर रहे तीन लोगों ने विरोध करने पर दो कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं हमलावरों ने वहां तोड़फोड़ की और कार्यालय में रखे छात्रवृत्ति आवेदन के फॉर्म फूंक दिए। कॉलेज के प्राचार्य ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने प्राचार्य की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक रंजिश के चलते यह घटना हुई।

कोथरा स्थित लालजी सिंह महाविद्यालय में रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कॉलेज के कर्मचारी (अनुचर) राजेंद्र यादव व राकेश यादव साफ-सफाई कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान कोथरा निवासी लक्ष्मण सिंह, शत्रुघ्न सिंह व ऊर्मिला सिंह वहां पहुंचीं और गाली-गलौज करने लगे। कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इसके साथ ही कॉलेज में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अनुचरों की पिटाई के बाद हमलावरों ने कॉलेज के दफ्तर में रखे छात्रवृत्ति आवेदन के फॉर्म को आग लगा दी। अनुचरों ने इसकी सूचना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह को दी। सूचना के बाद कॉलेज पहुंचे प्राचार्य ने आगजनी व तोड़फोड़ का विरोध किया तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने प्राचार्य की तहरीर पर ऊर्मिला सिंह, लक्ष्मण सिंह और शत्रुघ्न सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल एसके मिश्रा ने बताया कि घटना के पीछे रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। कॉलेज प्राचार्य से हमलावरों का झगड़ा है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें