फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में पलटी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार खड्ड में पलटी, मासूम की मौत
विज्ञापन

जगदीशपुर (अमेठी)। घायल बेटी का इलाज कराने चिकित्सक के पास जा रहे दंपती की कार अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गए। घायल दंपती को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे सादिक निवासी असलम की पांच वर्षीय बेटी अलकमा शुक्रवार की सुबह घर में खेलते हुए घायल हो गई। असलम और उनकी पत्नी सलमा बानो बेटी को उपचार के लिए कार से लेकर कमरौली आ रहे थे। कार कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल अलकमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि असलम और सलमा बानो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दंपती को कार से बाहर निकालकर कमरौली में स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें