जानलेवा हुआ टांडा-बांदा हाईवे पर गड्ढा
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। टांडा-बांदा नेशलन हाईवे पर शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क के बीचो-बीच बीते कई माह से बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। पिछले दिनों लोगों ने डीएम व विभाग से गढ्डा दुरुस्त करने के साथ ही जलनिकासी के लिए नाली बनावाने की मांग की थी। बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग ने मात्र गिट्टी डालकर खानापूर्ति कर कर दी और जलनिकासी के लिए नाली निर्माण की जहमत नहीं उठाई। विभाग की इस कवायद के बाद कुछ दिन तक सड़क आने जाने लायक बनी रही। हालांकि कुछ ही दिनों में गड्ढे पुन: पुराने स्वरूप में आ गए हैं। बरसात नहीं होने के बावजूद इन गढ्डों में भरे गंदे पानी में आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी योगेश कुमार से हाईवे पर बने गहरे गड्ढे से हो रही समस्या का स्थाई निदान करवाने की मांग की है।