स्मैक बेच रहे दंपती गिरफ्तार
सेमरी बाजार। शनिवार की सुबह आठ बजे जयसिंहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डीहभिखारी मोड़ के पास से स्मैक का कारोबार करने वाले इसी थाना क्षेत्र के कटरा चुग्घूपुर गांव निवासी दंपती प्रेम सुख मिश्र के पास से साढ़े छह ग्राम स्मैक और उसकी पत्नी प्रेमा देवी के पास से सवा छह ग्राम स्मैक बरामद किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान कोर्ट भेजा गया है।