स्वास्थ्य महकमे को जल्द
मिलेंगे सात चिकित्सक
क्रासर
26 जुलाई को होगा चिकित्सकों का साक्षात्कार
विभाग की वेबसाइट पर 15 जुलाई तक होगा आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले के स्वास्थ्य महकमे को संसाधनों से लैस करने की कवायद में जुटा शासन जल्द ही सात चिकित्सकों की नियुक्ति करेगा। विभाग की वेबसाइट पर एक जुलाई से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जिले में नियुक्ति देने के लिए आवेदन करने वाले चिकित्सकों का साक्षात्कार होगा 26 जुलाई को होगा।
जिले की सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए शासन ने सात नए चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा है। इच्छुक लाभार्थियों का विभाग की वेबसाइट पर एक जुलाई से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवदेन मांगा गया है। सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि दो सर्जन (स्त्री रोग विशेषज्ञ) दो एनेस्थेटिस्ट के साथ ही तीन एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती होनी है। कहा कि सात नए चिकित्सक मिलने के बाद जिले में चिकित्सकों की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सकेगा। कहा कि इन चिकित्सकों की नियुक्ति होने के बाद जिले की अस्पतालों में पहुंचने वाली प्रसूता महिलाओं को ऑपरेशन की सुविधा भी मुहैया कराई जा सकेगी। सीएमओ ने बताया कि जिले में नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले चिकित्सकों का साक्षात्कार 26 जुलाई को लिया जाएगा।