घर में लटकता मिला किशोर का शव
अमर उजाला ब्यूरो
भदैंया (सुल्तानपुर)। पीतांबरपुर कलां गांव में बृहस्पतिवार की देर रात एक किशोर का शव घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पीतांबरपुर कलां गांव निवासी रामधवराम का 16 वर्षीय बेटा श्यामू बृहस्पतिवार की रात घर में मौजूद था। देर रात श्यामू का शव घर के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस बाबत एसओ नंद कुमार तिवारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।