फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले मिले और दी, ईद की मुबारकबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गले मिलकर कहा, ईद मुबारक
विज्ञापन

क्रासर

मस्जिदों में अदा की गई नमाज
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। ईद का मुबारक पर्व सोमवार को पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह निर्धारित समय पर मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई तो एक दूसरे के घर जाकर ईद मिलने व सिवईयां खाने का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। पर्व पर कोई गड़बड़ न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
सोमवार को क्षेत्र में ईद का त्योहार हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों पर सुबह निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के समय बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग और राजनीतिक दलों के नेता मस्जिदों के बाहर मौजूद रहे। नमाजी जैसे ही मस्जिद से नीचे आए लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। इसके बाद देर रात तक एक दूसरे के घर जाकर ईद की बधाई देने और सिवईयां खाने का कार्यक्रम चलता रहा। इसमें दूसरे समुदाय के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अमेठी रोड स्थित शहर की मस्जिद पर एमएलसी दीपक सिंह, विधायक राकेश प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र व रणवीर सिंह समेत कई नेताओं ने नमाजियों के गले मिलकर उन्हें ईद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद की नमाज अदा कर दी बधाई

अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26,27
अमेठी। आपसी भाईचारे के त्योहार ईद पर सोमवार को क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर रोजेदारों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगी। उसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। शहर स्थित जामा मस्जिद पर सुबह साढ़े आठ बजे मौलाना गुलाम मोहम्मद खां कादरी ने रोजेदारों को ईद की नमाज अदा कराई। तकरीर के दौरान उन्होंने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मुल्क की तरक्की व अमन चैन की दुआ मांगी। वहीं, सगरा तिराहे पर स्थित नूरी मस्जिद, गंगागंज स्थित छोटी मस्जिद सहित ग्रामीणांचल की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदी की गई। नमाज के दौरान मस्जिदों के समीप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखाई पड़ी। जामा मस्जिद पर रजा मुस्लिम दलित जन कल्याण सोसाइटी के चैयरमैन मोहम्मद लईक हवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सेक्रेटरी खलील अमहद, वसीम राईन, सिद्दीक राइन, फैजान खान ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र के भेटुआ, परतोष, भादर और संग्रामपुर में ईद का त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें