फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 13 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना के 13 नए मरीज पाए गए हैं। अचानक एक दिन में 13 मरीज मिलने से वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में कुछ को होम आइसोलेशन में रखते हुए शेष को एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने जांच बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 1093 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लखनऊ लैब भेजा था। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार की देर शाम पहुंच गई है। 1093 लोगों की जांच में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 1081 लोग निगेटिव मिले हैं।
मंगलवार को जिले में हुई 1363 लोगों की एंटीजन जांच में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन एवं एल-टू हॉस्पिटल में रखा गया है। तीन मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर डीएम रवीश गुप्ता ने मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। सीएमओ को जांच व वैक्सीनेशन बढ़ाने का निर्देश दिया।
2348 को लगी कोरोना वैक्सीन
जिला अस्पताल समेत 58 स्थानों पर मंगलवार को लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ ने अस्पताल पहुंचकर वैक्सीनेशन का जायजा लिया। देर शाम तक सभी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को 8640 लक्ष्य के सापेक्ष 2348 को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें