फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले डेंगू के 13 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू से पीड़ित 13 नए मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। डेंगू पीड़ित मरीजों से जिला अस्पताल का आपदा प्रबंधन/डेंगू वार्ड खचाखच भरा है। नए मरीजों को अस्पताल के आई वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने जिले में डेंगू को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट जारी किया है। जिले में लगातार हो रही बरसात के दौरान डेंगू पीड़ित मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के माथे पर बल आ गया है।
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में रेखा वर्मा (30) निवासी मंगरावा कादीपुर, सुरेश (50) निवासी खनुहट मोतिगरपुर, निर्मला देवी (58) निवासी ताला अमेठी, साधना (25) निवासी कटरा चुग्घूपुर जयसिंहपुर, निशा शुक्ला (30) निवासी रेभा अमेठी, आई वार्ड में अनीता (25) निवासी उगईपुर कोतवाली देहात, कर्मा देवी (70), रेनू देवी (25) निवासी हिंदुआबाद कादीपुर भर्ती हैं।
विज्ञापन

रेनू देवी के पति तालुकदार ने बताया कि उनकी भाभी आशा देवी (36) को तेज बुखार था। चिकित्सक उनका बुखार का इलाज कर रहे थे। पिछले 24 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी भाभी की मौत हो गई। घर में मां कर्मा देवी और पत्नी रेनू को बुखार चढ़ा तो जिला अस्पताल में जांच कराया। जांच में दोनों डेंगू पॉजिटिव मिला।
इसके साथ ही छोटेलाल तिवारी (65) निवासी लाल शाहपुर अमेठी भी डेंगू से पीड़ित हैं। मोतिगरपुर के विशुनपुर गांव में आदित्य (13), इंद्रावती (60), अभिषेक (15) और मधुरेश (32) में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। मधुरेश की हालत नाजुक बनी हुई है। मोतिगरपुर सीएचसी अधीक्षक एचएन मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को विशुनपुर गांव में डेंगू पीड़ित मरीज मिले हैं।
उनकी प्रारंभिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि डेंगू एडिज एजिप्टाइ मच्छर के काटने से होता है। डेंगू पीड़ित मरीजों को चिकित्सीय सेवा देने के लिए चिकित्सक डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. एससी गुप्ता के साथ ही सात लोगों की ड्यूटी डेंगू वार्ड में लगाई है। चिकित्सक पूरी तरह सतर्क हैं।
चिकित्सकों का किया गया अलर्ट : सीएमओ
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि बरसात के मौसम में पेट में संक्रमण संबंधित बीमारियां पनपती ही हैं साथ ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। लिहाजा इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जिला अस्पताल में आपदा प्रबंधन/ डेंगू वार्ड बनाया गया है।
जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि ड्यूटी पर मौजूद रहें। मोतिगरपुर में डेंगू पीड़ित मरीज पाए जाने की सूचना के बाद संबंधित सीएचसी प्रभारी को गांव का दौरा करने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है।
एक माह में मिले 11 नए डेंगू पॉजीटिव मरीज
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण ने बताया कि सितंबर में कुल 15 डेंगू के मरीज मिले थे। इनमें 11 नए मरीज हैं। जो चार डेंगू पीड़ित अन्य मरीज थे इनमें एक पंजाब, एक कानपुर, एक जौनपुर और एक लखनऊ का मरीज शामिल है। चारों मरीज परदेस में डेंगू होने के बाद घर आ गए और उनका इलाज चल रहा है। किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें