फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 महिलाओं को मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नई रोशनी योजना के अंतर्गत अलग-अलग पांच ग्रुपों में 125 अल्पसंख्यक महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। सरकार की ओर से नई रोशनी योजना के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए छह दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

जिले में मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने इस योजना के अंतर्गत पिछले दिनों पांच अलग-अलग बैचों का प्रशिक्षण कोविड-19 की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए शुरू किया था।
इसमें एक-एक बैच में 25-25 महिलाओं को सिलाई, ग्लास पेंटिंग, हाथ का पंखा, थैला, लिफाफा, कपड़े की डिजाइनिंग, फ्लॉवर स्पॉट, बेसिक कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सरकार की हेल्पलाइन, शिकायत नंबर तथा अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक सरवर रहमान ने बताया कि नई रोशनी योजना के माध्यम से महिलाएं छोटा-मोटा स्वरोजगार कर स्वावलंबी बन सकेंगी। इस मौके पर योजना समन्वयक मो. जहीन, सबा तारिक, सलाहकार कृपाशंकर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें