फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, पति की मौत
विज्ञापन

अमेठी। अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित डिपो वर्कशॉप के समीप एक स्कूटी सवार दंपती को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया।

मुंशीगंज क्षेत्र के गांव कोरारी हीरशाह निवासी शिवराम गुप्ता (50) अपनी पत्नी राम दुलारी (47) को स्कूटी से लेकर सोमवार को थाना क्षेत्र संग्रामपुर स्थित कालिकन धाम दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में कोतवाली क्षेत्र के अमेठी प्रतापगढ़ मार्ग पर स्थित डिपो वर्कशॉप के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने शिवराम की बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती बाइक समेत सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवराम को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की जान गई
गौरीगंज। क्षेत्र के खरगापुर मजरे टिकरिया गांव निवासी राजेश दुबे का पुत्र सुंदरम (17) बाइक से रविवार रात टिकरिया गांव में बारात में शामिल होने गया था। बारात से रात में लौटते समय टिकरिया चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुंदरम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सुंदरम को जिला अस्पताल पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुंदरम की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें