फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी में विवि के लिए लोकसभा में आवाज उठाएंगे वरुण गांधी
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अमेठी में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अमेठी विश्वविद्यालय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों सांसद वरुण गांधी से संपर्क किया था। सांसद ने समिति को अमेठी में विश्वविद्यालय स्थापना के लिए लोकसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन दिया है।

अमेठी संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि, दो महीने से अमेठी में विश्वविद्यालय की मांग को लेकर जनसंपर्क किया जा रहा है। इसमें सामाजिक, राजनीतिक समेत कई संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। हाल ही में विवि की मांग को लेकर सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी से संपर्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को अमेठी में विश्वविद्यालय स्थापना हेतु पत्र लिखा। साथ ही सांसद ने कहा कि, वे इस विषय को लोकसभा में उठाएंगे। केंद्र सरकार से विश्वविद्यालय स्थापना के लिए आग्रह करेंगे। समिति अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि, अमेठी के राजेश मसाला का भी समर्थन मिला है। विवि के लिए जल्द ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें