फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल में होगी 16.19
विज्ञापन

लाख क्विंटल गन्ना की पेराई
क्रासर-
तय किया गया लक्ष्य, शीघ्र पेराई शुरू होने की उम्मीद
चीनी मिल करेगी 17 सेंटरों पर गन्ना खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल पेराई सत्र 2017-18 में 16.19 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई करेगी। मिल के लिए गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित कर लिया गया है। चीनी मिल पेराई सत्र के दौरान 17 सेंटरों पर किसानों के गन्ना की खरीद करेगी।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त ने पेराई सत्र 2017-18 के लिए जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। मिल को 16.19 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया गया है। पेराई के दौरान मिल को गन्ना खरीदने के लिए क्रय केंद्र आवंटित कर दिया गया है। चीनी मिल गेट, कुड़वार, धनपतगंज, बझना, पटना-अ, सेमरी प्रथम, जयसिंहपुर, बिरसिंहपुर, धनऊडीह, पारसपट्टी, लंभुआ, शंभूगंज, अतरौरा, हरिहरपुर, औराई, चंदौली और मलाकराज के किसानों का गन्ना किसान सहकारी चीनी मिल खरीदेगी। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल ने बताया कि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षण आदेश जारी होने के 14 दिनों के अंदर सभी गन्ना क्रय केंद्रों की स्थापना कराकर पेराई सत्र का अतिशीघ्र शुभारंभ कराएं। मिल में गन्ना की पेराई शुरू हो जाने पर किसानों का पेड़ी गन्ना समय आपूर्ति हो सकेगा और गेहूं की बोआई कराई जा सकेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे गन्ना कटाई पर्ची जारी होने के बाद ही कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें