फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक शक्तियों से देश को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सांप्रदायिक शक्तियों से देश को खतरा’
विज्ञापन

क्रासर
सपा ने आयोजित किया देश बनाओ व देश बचाओ कार्यक्रम
फोटो संख्या-7,8
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। सपा द्वारा देश बचाओ देश बनाओ दिवस पर जुटे सपाइयों ने सांप्रदायिक शक्तियों को देश के लिए खतरा बताया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति विधान परिषद सदस्य रामवृक्ष यादव ने कहा कि आज देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। गांधी की विचारधारा ख़त्म करने वाले लोग यूपी और दिल्ली की कुर्सी पर काबिज हो गए है।
विज्ञापन

क्रांति दिवस पर सपा ने पंड़ित रामनरेश त्रिपाठी सभागार देश बचाओ देश बनाओ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी रामवृक्ष यादव ने कहा कि संघर्षो के मामले में अखिलेश यादव का कोई विकल्प नहीं है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष जानकी पाल ने भी एकता अखंडता को कायम रखना देश के लिए जरूरी बताया। विधायक अनूप संडा ने कहा कि देश की बात करने वालों से सावधान रहना होगा। पूर्व सांसद मो. ताहिर खां ने कहा कि देश ऐसे नहीं चलता है। सभा को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संतोष पांडेय, पूर्व विधायक राम चंदर चौधरी, पूर्व विधायक सफ़दर रज़ा, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, मास्टर राधेश्याम यादव, सत्यनरायन रावत, मोहम्मद अहमद, मेराज अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, धर्मेंद्र सिंह, दीपू श्रीवास्तव, उषा यादव, कमला यादव, परमात्मा यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें