फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर नगदी सहित बीस हजार का सामान चेारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ताला तोड़कर नगदी समेत बीस हजार का सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। शहर के पशु चिकित्सालय के समीप कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने चार हजार नगदी समेत करीब 20 हजार का सामान पार कर दिया। रविवार की सुबह दुकान खोलने आए दुकानदार को मामले की जानकारी हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव रेभा निवासी आनंद ऊर्फ छोटई मिश्र की अंतू रोड स्थित पशु चिकित्सालय के पास लस्सी की दुकान हैं। पड़ोस में किराए पर कमरा लेकर उसमें सामान रखते हैं। शुक्रवार को उन्होंने दुकान बंद की और सामान कमरे में रखकर चले गए। रात में चोर ने कमरे का ताला तोड़कर गल्ले की पेटी में रखा चार हजार रुपये नकद, दो गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान पार कर दिए। शनिवार को छोटई ने दुकान नहीं खोली थी। रविवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें