फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से संचालित होंगे जिले के तीन मॉडल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से संचालित होंगे
विज्ञापन

जिले के तीन मॉडल स्कूल
क्रासर
कक्षा छह व नौ की कक्षाओं में मिलेेगा प्रवेश
राजकीय स्कूलों के शिक्षक किए गए संबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन की ओर से पूर्व सरकार द्वारा जिले में स्वीकृत तीन मॉडल स्कूलों का संचालन शनिवार से शुरू होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि ब्लॉक मुसाफिरखाना में धरौली, बहादुरपुर में कुड़वा तथा गौरीगंज के राघीपुर में मॉडल स्कूल का निर्माण हुआ है। कहा कि इन तीनों स्कूलों का संचालन शनिवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस वर्ष यहां कक्षा छह और कक्षा नौ की कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की प्रक्रिया एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगी। स्कूल के संचालन के लिए जिले के राजकीय स्कूलों में तैनात छह-छह शिक्षकों को संबद्ध कर दिया गया है जो एक जुलाई से स्कूल पहुंचकर कक्षाओं का संचालन करेंगे। कार्यदायी संस्था को एक जुलाई से पूर्व स्कूल भवन व परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार को उनकी ओर से तीनों स्कूलों का निरीक्षण भी किया जाएगा। स्कूल संचालन से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में सुविधा मिलेगी।
इसनेट
मानदेय पर रखे जाएंगे सेवानिवृत्त शिक्षक
एएओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के सेवानिवृत्त हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा जीव विज्ञान के शिक्षकों को मानदेय के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। इसका आदेश शासन से मिल चुका है। नियुक्ति प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जिले के राजकीय स्कूलों से आएगा फर्नीचर
एएओ ने बताया कि जिले के ऐसे राजकीय व शासकीय स्कूल जहां अतिरिक्त फर्नीचर हैं वहां से इन मॉडल स्कूलों में फर्नीचर भेजवाया जाएगा। धनराशि मिलने व मॉडल स्कूलों में अपना फर्नीचर आने पर संबंधित विद्यालयों का फर्नीचर वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें