फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संकल्प दिवस के रूप
विज्ञापन

में मनाया राहुल का जन्म दिन
क्रासर-
केक काटकर दीर्घायु की कामना
फोटो संख्या-7
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन सोमवार को कई जगहों पर मनाया गया। कांग्रेसियों ने केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की। जिला कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन किसान संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। यहां पर कांग्रेसियों ने केक काटकर उनका जन्म दिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष मो. जमा खां, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव वरुण मिश्र, राछासं के पूर्व जिलाध्यक्ष शकील अंसारी, पवन मिश्र, रणजीत सिंह सलूजा समेत कई लोग मौजूद रहे। कांग्रेस के एक अन्य गुट ने शहर स्थित बारात घर में कार्यक्रम आयोजित करके कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राम सिंह, प्रदेश मंत्री मकसूद आलम, पूर्व नगर अध्यक्ष राधेरमण मिश्र वैद्य, लाल पद्माकर सिंह, वीरेंद्र तिवारी, राजेश तिवारी, जानकी वर्मा, आशिक हुसैन रिजवी, लालता पाठक, तुलसीराम, रामअंजोर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
सुल्तानपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन के अवसर पर कांग्रेस नेता लाल पद्माकर सिंह ने कई मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रशांत श्रीवास्तव, अजिता मिश्रा, सर्वेश प्रताप सिंह, कोमल गुप्ता, अलीना सिद्दीकी को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें