फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आयुर्वेद दवा एजेंसी का शटर तोड़कर 1.20 लाख किए पार

Tue, 17 Feb 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पॉश इलाके डाकघर चौराहे स्थित एक आयुर्वेद दवा एजेंसी को सोमवार रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरों ने करीब 1.20 लाख रुपये की नकदी पार कर दी। दिया। यह घटना शाहगंज पुलिस चौकी से महज करीब 200 कदम की दूरी पर हुई, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब चार बजे उन्हें चोरी की जानकारी मिली। वह दुकान पहुंचे तो उन्हें शटर टूटा मिला। अंदर काउंटर में रखी नकदी गायब थी। चोरों ने काउंटर भी तोड़ दिया था। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक काउंटर के सभी लॉक पेचकस से खोलते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह नोटों की गड्डियां लेकर भाग जाता है।
सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने जल्द ही वारदात का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें