फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त हुआ 12 किमी लंबा करौंदीकलां-रवनिया मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय से रवनिया को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गया है। आए दिन राहगीर सड़क पर हुए गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मार्ग इतना क्षतिग्रस्त हो गया है कि राहगीर रास्ता बदलकर आवाजाही करने को विवश हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक व सांसद से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड की अधिकांश आबादी को ब्लॉक, तहसील व जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला 12 किमी लंबा मार्ग खस्ताहाल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढ़े हो गए हैं। बिना तारकोल की बनी सड़क की गिट्टी पूरी सड़क पर फैली है। इस पर फिसल कर राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्रीपति मिश्र ने अपने शासनकाल में गोमती नदी क्षेत्र में आवागमन की असुविधा को देखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर करौंदीकलां कस्बे से रवनिया तक 12 किमी लंबी सड़क का तोहफा स्थानीय लोगों को दिया था। इस वंचित क्षेत्र के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं थी।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की उदासीनता से सड़क अब मुसीबत भरी हो गई है। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं लेकिन प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को विजेथुआ महाबीरन स्थित बजरंग बली के धाम पर दर्शन के लिए स्थानीय श्रद्धालु के साथ ही पड़ोसी जनपद से बड़ी संख्या में श्रद्घालु दर्शन एवं पूजन के लिए हनुमानजी के धाम पहुंचने के लिए इस मार्ग का प्रयोग करते हैं।
यहां की टूटी गड्ढ़ों से युक्त सड़क से आवाजाही करने में अधिक समय लगता हैं। गड्ढ़ों वाली सड़क पर हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। क्षेत्र के बजरंगी मिश्र, राजेश उपाध्याय, जगदीश सिंह, महेंद्र नाथ मिश्र, अखिलेश सिंह, सत्यप्रकाश यादव आदि ने स्थानीय विधायक राजेश गौतम व सांसद मेनका गांधी से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें