पखरौली रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य करते कर्मी।
- फोटो : दीवानी कचेहरी से पुलिस अभिरक्षा में जेल जाते रामगोपाल हत्याकांड के आरोपी।
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के पखरौली रेलवे क्राॅसिंग पर बुधवार सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक 12 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। इस दौरान रेल ट्रैक को दुरुस्त किया गया। क्रॉसिंग से आवाजाही बंद होने से लोग वैकल्पिक मार्ग दोमुहां-पखरौली वाया लोलेपुर के रास्ते से गंतव्य के लिए रवाना हुए। कुछ वाहन चालक वैकल्पिक रास्ता खोजने के चक्कर में भटकते दिखे।
पखरौली रेलवे क्राॅसिंग 69 बी पर बुधवार सुबह आठ बजे से मरम्मत कार्य के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया। इस बीच अप रेलवे ट्रैक के मेन लाइन के स्लीपर व रेलवे पटरी को दुरुस्त किया गया। क्रॉसिंग के पूर्वी व पश्चिमी छोर के रेल ट्रैक को नए सिरे से ठीक किया गया। रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके प्रसाद ने बताया कि पटरियों के विस्थापन व ऊंचाई को मानक के अनुरूप दुरुस्त किया गया। एसएसई लहरू बड़ाइक सड़क पर वाहनों को रोकने व अन्य कार्यों की व्यवस्था में लगे रहे। बताया कि डीएम व पुलिस अधीक्षक से अनुमति ली गई थी। स्थानीय पुलिस के नहीं आने से वाहनों को रास्ता बताने में परेशानी झेलनी पड़ी। रात्रि करीब आठ बजे रेलपथ की मरम्मत का कार्य पूरा किया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि वाहनों को दोमुहा, पखरौली व लोलेपुर के रास्ते से भेजा गया।