फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 12 हिस्ट्रीशीटरों ने ली अपराध नहीं करने की शपथ

Mon, 20 Apr 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला। स्थानीय थाने में रविवार को एक कार्यक्रम के माध्यम से करीब 12 हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई गई। स्थानीय पुलिस ने थाने में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों को रविवार सुुबह थाना परिसर में बुलाया। सभी चिह्नित हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्य में संलिप्त नहीं होने व समाज में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। करौंदीकला थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर को थाना परिसर में बुलाया गया। सभी को शपथ दिलाने के साथ बताया गया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में उनकी संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें