फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बड़े भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे भाई के बाद बड़े भाई ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन


सुल्तानपुर। इमिलिया गांव में कोहराम मचा है। एक घर से उठ रही सिसकियां सन्नाटे को तोड़ रही हैं। पांच दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में जहां छोटे बेटे की मौत हो गई थी, वहीं गंभीर रूप से घायल बड़े बेटे ने इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में दम तोड़ दिया।

एक साथ हुई दो मौतों ने पिता को झकझोर कर रख दिया है। हादसा उस समय हुआ था जब दोनों भाई अपने मझले भाई की शादी का कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे।

कोतवाली नगर क्षेत्र के इमिलिया निवासी हरिभजन यादव के पुत्र संजीत की शादी 15 मई को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी रवनिया निवासी देवशरन यादव की पुत्री से तय है।
विज्ञापन


भाई की शादी का निमंत्रण का कार्ड बांटने के लिए बड़ा भाई संतोष यादव (32) व छोटा भाई जय कुमार यादव (17) पुत्रगण हरिभजन यादव नौ मई को बाइक से कुड़वार थाना क्षेत्र के बहुबरा निवासी लालबहादुर व मझारी निवासी रामचंद्र यादव के यहां गए थे।

दोनों भाइयों के साथ क्षेत्र के मझारी निवासी फूलचंद की पुत्री बबिता भी गई थी। वापस लौटते समय कुड़वार थाना क्षेत्र के बांसी गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

दुर्घटना में जय कुमार, संतोष और बबिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तीनों को यूपी 100 ने जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने जय कुमार और संतोष को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।

परिवारीजन दोनों बेटों को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में जयकुमार ने दम तोड़ दिया था जबकि संतोष को लखनऊ में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह संतोष की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


अभी छोटे बेटे जय कुमार की मौत से परिवारीजनों के आंखों के आंसू भी नहीं थमे थे कि मंगलवार को बड़े बेटे की मौत ने परिवार को हिलाकर रख दिया। घर में हुई दो मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें