फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस टीम पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पांच इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट का खुलसा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों कोे गिरफ्तार किया है। एक बदमाश मौके से भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों के पास पुलिस ने पांच तमंचे, दो बाइक और 55 हजार रुपये बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने तीन हफ्ते पूर्व शहर में फल व्यवसायी से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे थे।

कोतवाली नगर क्षेत्र में खैराबाद के रहने वाले फल व्यवसायी मोहम्मद कलीम से 29 जून को बाइक सवार तीन बदमाशों ने शहर के फ्लाईओवर के पास से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए थे। एसपी अमित वर्मा ने घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी श्यामदेव के नेतृत्व में नगर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी केबी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी। बृहस्पतिवार भोर में बदमाशों के बारे में मिली एक सूचना पर पुलिस टीम ने टेढुई मोड के पास घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


दो बाइकों पर सवार युवकों को आता देख पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस ने पांच बदमाशों को दो बाइकों के साथ पकड़ लिया। एक युवक बाइक से कूदकर फरार हो गया। युवकों के पास 315 बोर के पांच तमंचे बरामद हुए। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए युवकों की पहचान गोलू उर्फ शिवम चौधरी निवासी बढ़ैयावीर व मोहम्मद तारिक निवासी घरहा खुर्द कोतवाली नगर, आसिफ अली निवासी भोएं थाना गोसाईगंज, सलमान अहमद निवासी नेवादा कोतवाली देहात और राजेंद्र तिवारी निवासी मिश्रपुर जलालपुर थाना अखंडनगर के रूप में हुई।

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गत दिनों फल व्यवसायी मोहम्मद कलीम से साढ़े तीन लाख रुपये और एक अन्य व्यवसायी से 5600 रुपये लूटे थे। पुलिस ने लूटे गए साढ़े तीन लाख रुपये में 55 हजार बरामद करने के साथ ही फल व्यवसायी का बही खाता भी चीनी मिल के पास से बरामद किया है।

तीन बदमाशों पर घोषित था 15 हजार रुपये का इनाम
सीओ सिटी श्यामदेव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में मोहम्मद तारिक निवासी घरहा खुर्द, आसिफ अली निवासी भाएं और राजेंद्र तिवारी निवासी मिश्रपुर जलालपुर की गिरफ्तार पर एसपी ने 15-15 हजार रुपये इनाम घोषित किया था।

15 लोगों का है गिरोह
सीओ सिटी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों का गिरोह काफी बड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह में 15 से 18 लोग शामिल हैं। गिरोह के बदमाश लुटेरे शहर के बढ़ैयावीर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। गिरोह के तीन से चार सदस्य व्यवसायियों की प्रतिदिन रेकी करते थे। उसके बाद अन्य सदस्य बाइक से लूट की वारदात को अंजाम दे देते थे।
विज्ञापन


कोतवाल व दरोगा से भिड़ीं महिलाएं
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर में बृहस्पतिवार दोपहर बाद सीओ सिटी जब गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी दे रहे थे तब गोलू उर्फ शिवम चौधरी और राजेंद्र तिवारी के परिवारीज न वहां पहुंच गए। राजेंद्र की बहन ने एसआई रतन कुमार शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया। उसने कहा कि दरोगा उसके घर पहुंचे और राजेंद्र को छोड़ने के लिए रुपये की मांग की। राजेंद्र और गोलू के घरवालों ने नगर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय और दरोगा रतन कुमार शर्मा से अभद्रता की कोशिश की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें