फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को देना होगा घर पर प्रसाधन बनने का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को देना होगा घर में टॉयलेट होने का प्रमाण पत्र
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायत को भेजा पत्र
प्रसाधन होने का प्रमाण पत्र देने पर ही रिलीज होगा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जिले के सभी गांवों को वाह्य प्रसाधन मुक्त कराने के लिए जुटे जिला प्रशासन व विकास विभाग ने एक नई पहल की है। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को पत्र जारी कर ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है जिनके स्वयं के घर में टॉयलेट नहीं बना है। डीपीआरओ ने टॉयलेट निर्मित होने व उसका उपयोग करने का प्रमाण देने के बाद ही कर्मचारियों का अगस्त का वेतन रिलीज करने की शर्त लगाई है।
विज्ञापन

जिले के सभी गांवों को ओडीएफ कराने में जुटी सीडीओ अपूर्वा दुबे ने एक नया फरमान जारी किया है। ओडीएफ के लिए चयनित गांवों के भ्रमण के दौरान उन्होंने पाया कि इस अभियान से जुड़े विभिन्न कर्मचारियों के साथ ही सफाई कर्मी एवं पंचायत सचिवों के घरों में टॉयलेट नहीं बने हैं। सीडीओ के निर्देश पर डीपीआरओ बनवारी सिंह ने जिले के सभी एडीओ पंचायत को पत्र जारी कर ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है जिनके स्वयं के घर में अब तक टॉयलेट नहीं बना है। डीपीआरओ ने सात दिन में ऐसे कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अपने घरों में अविलंब टॉयलेट निर्माण कराने का निर्देश दिया है। कहा कि अगस्त का वेतन उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी ओर से उनके स्वयं के घर में टॉयलेट बने होने के साथ ही उसका नियमित उपयोग होने का प्रमाण पत्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें