सर्पदंश से अधेड़ की मौत
फोटो संख्या-22
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। स्थानीय थाने के कटरालालगंज मोहल्ला निवासी राममिलन (50) को बुधवार देर सोते समय चारपाई पर विषैले जंतु ने काट लिया। इससे राममिलन की तबीयत खराब होने लगी तो मामले की जानकारी परिवारीजनों को हुई। जानकारी के बाद परिवारीजनों ने उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राम मिलन के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता देख उसे बृहस्पतिवार सुबह ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय राममिलन की मौत हो गई। राममिलन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।