अधिवक्ता को किया बार से निष्कासित
क्रासर
दो वकीलों पर लगाया गया अर्थदंड
अमर उजाला ब्यूरो
जयसिंहपुर। स्थानीय बार एसोसिएशन की शनिवार को हुई आपात बैठक में संघ विरोधी कार्य में लिप्त रहने के कारण तीन अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने एक अधिवक्ता को एक साल के निष्कासित व अन्य दो वकीलों पर अर्थदंड लगाया है।
शनिवार को बार एसोसिएशन की आपात बैठक हुई। बार एसोसिएशन जयसिंहपुर के अध्यक्ष उमेशचंद्र त्रिपाठी ने विज्ञप्ति जारी कर सदस्य अनिल शुक्ल को एक वर्ष के लिए बार एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया गया। वहीं दयाराम पांडेय व बब्बन मिश्र के ऊपर क्रमश:1000-500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि सप्ताह भर पूर्व तत्कालीन तहसीलदार रहे आनंद प्रकाश राय के विरुद्ध संघ की तरफ से विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इसमें संघ की तरफ से तहसीलदार के न्यायालय का वहिष्कार किया गया था। इस दौरान इन अधिवकताओं ने तहसीलदार के आवास व चेंबर में जाकर कार्य जारी रखा था। संघ विरोधी कार्य करने पर तीनों को नोटिस देकर स्पष्टीकारण मांगा गया था। नोटिस का समुचित जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की गई है।