फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला काटकर घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर दो लाख रुपये के जेवरात चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। चांदपुर गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को खाली पाकर गेट पर लगा ताला काट डाला। चोर बक्से में रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात के साथ ही कीमती सामान समेट ले गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंचे गृहस्वामी के साले ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के चांदपुर मजरे खुरजीपुर निवासी इंद्रमणि तिवारी परिवार के साथ अहमदाबाद में रहते हैं। शुक्रवार की रात इंद्रमणि तिवारी के मकान को खाली पाकर चोरों ने मुख्य गेट पर लगा ताला काट डाला। चोरों ने कमरे में रखे बक्से को खोलकर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना इंद्रमणि के मकान की देखरेख करने वाले उनके साले मनोज पांडेय निवासी कुड़वार को दी। सूचना के बाद पहुंचे मनोज ने बताया कि घर से जेवरात और कीमती सामान चोरी हुए हैं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें